देवरिया, मार्च 31 -- देवरिया,विधि संवाददाता। न्यायालय के आदेश का अनुपालन न करने पर प्रधान न्यायाधीश परिवार बद्री विशाल पांडेय ने एसडीएम भाटपाररानी के आचरण को मनमाना व उनके कार्यों की भर्त्सना किया है। अदालत ने एसडीएम को 30 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है कि क्यों और किन परिस्थितियों में उन्होंने न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं किया। भरण पोषण के मामले में पत्नी को गुजारा भत्ता न देने पर अदालत ने एसडीएम भाटपाररानी को पति की संपत्ति कुर्क कर नीलाम करके न्यायालय में रुपए जमा करने का आदेश दिया था ,लेकिन एसडीएम भाटपार रानी ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं किया और न ही उसकी अनुपालन आख्या न्यायालय में प्रस्तुत किया। बार-बार अनुस्मारक पत्र जारी होने के बाद भी एसडीएम ने न्यायालय को कोई उत्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.