बोकारो, मार्च 10 -- कोर्ट में साइनाइट बम विस्फोट की धमकी को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को डीसी अजय नाथ झा व एसपी हरविंदर सिंह के अगुवाई में चास मंडल कारा में दो घंटों तक मैराथन छापेमारी की गई। कोर्ट के थ्रेट को देखते हुए डीसी एसपी की संयुक्त टीम मंगलवार दोपहर अचानक जेल परिसर में दाखिल हुई, उनके साथ चास एसडीओ, सिटी डीएसपी आलोक रंजन समेत इंस्पेक्टर सुदामा दास नवीन सिंह खुर्शीद आलम मोहम्मद आजाद संगीता कुमारी सुषमा कुमारी सुभाष चंद्र सिंह संजय कुमार सब इंस्पेक्टर अभिषेक रंजन के अलावा बल मौजूद थी। जिन्हें छह टुकड़ियों में बांटकर जेल के सभी 16 वार्डों, किचन, शौचालय, बाथरूम, मेडिकल वार्ड, महिला वार्ड, बैरक के चप्पे चप्पे को खंगाला गया। चम्मच के एक टुकड़े के सिवा जेल के अंदर कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। छापेमारी से पूर्व डीसी एसपी ने छापेमार...