गोपालगंज, मार्च 11 -- गोपालगंज, विधि संवाददाता। सदर अनुमंडल कोर्ट के आदेश पर बुधवार को सिविल कोर्ट परिसर के मुख्य गेट के पास अतिक्रमण कर संचालित सात दुकानों जेसीबी की मदद से हटाया गया। इससे परिसर को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया। बताया जाता है कि कोर्ट परिसर के प्रवेश द्वार के पास कुछ लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से दुकान लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया था। इससे कोर्ट आने-जाने वाले लोगों और वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले की शिकायत मिलने के बाद अनुमंडल कोर्ट की ओर से संबंधित दुकानदारों को पहले ही नोटिस जारी कर दुकान हटाने का निर्देश दिया गया था। निर्धारित समय के भीतर दुकानदारों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दुकानों को हटाया गया। अभियान के दौरान नगर परिषद के पदाधिकारी व नगर थाना के एसआई पीके राही पुलिस बल ...