नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने देश में चल रहे प्रदर्शनों पर थोड़े मजाकिया अंदाज में अपनी बात रखी। लोकसभा और विधानसभा सीटों पर आरक्षण पर बदलाव की मांग करने वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने याचिका कर्ता से कहा कि वह इसके लिए कोर्ट क्यों आए हैं, वह विरोध प्रदर्शन कर सकते थे। इस पर याचिका कर्ता के वकील ने भी मजाकिया लहजे में अपनी बात को रखते हुए कहा कि उनका विरोध प्रदर्शन का कोई इरादा नहीं है, वैसे भी याचिका कर्ता का गला खराब है। यह पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट में विधानसभा और लोकसभा सीटों में मिलने वाले आरक्षण के खिलाफ लगी एक याचिका के दौरान हुआ। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की 191 कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के एक मतदाता ने दायर की गई याचिका में कहा कि 1952 से लेकर अभी तक यह सीट अनुसूचित...