बेगुसराय, मार्च 9 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सरकारी कार्यालय में सोमवार की रात 12.42 मिनट एएम पर एक अज्ञात आदमी का ई-मेल मिला। इसमें अज्ञात बदमाशों ने बेगूसराय कोर्ट को साइनाइड गैस से भरे 14 बम फटने की धमकी दी गयी। साथ ही कुछ बम को ड्रोन से छत पर गिराया गया है। जो एक बजे से पहले कभी भी फट सकता है। सभी को बाहर निकालें। उसमें भी नाक और मुंह ढंक कर। सोमवार को कोर्ट खुलते ही जब मेल चेक किया गया तो धमकी भरा ई-मेल मिला। प्रिंसपल जज ने तत्काल इसकी सूचना एसपी मनीष को दी। ई-मेल मिलने के बाद कोर्ट पहुंचे जज, कर्मी, अधिवक्ता समेत मुवक्किलों में हड़कंप मच गया। प्रिंसपल जज के आदेश पर कोर्ट परिसर में आमलोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी। उसके बाद जज व वकील परिसर में आ गये। इधर, पुलिस भी कोर्ट की सुरक्षा में पहुंच गयी। देखते ह...