चित्रकूट, जनवरी 8 -- चित्रकूट। संवाददाता कर्वी कोतवाली पुलिस ने न्यायालय को धोखा देते हुए एक से अधिक आरोपितों का जमानतदार बनने वाले को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कर्वी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि बीते 19 नवंबर को चौकी प्रभारी सीतापुर यदुवीर सिंह ने बसंतलाल निवासी डिलौरा कोतवाली कर्वी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बसंतलाल शातिर अपराधियों से साठगांठ कर एक ही खतौनी से एक से अधिक आरोपितों की जमानत लेकर न्यायालय को धोखा दे रहा है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। लेकिन वह फरार हो गया था। काफी प्रयास के बाद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...