देवरिया, जून 15 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तहसील के ग्राम डुमरिया कोल गांव में राजस्व परिषद के स्थगन आदेश का उल्लंघन कर 20 साल पुराने सागौन के 10 पेड़ काट दिए गए है। पीड़ित रमाशंकर यादव ने जिला वनाधिकारी, देवरिया को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर वन विभाग आंधी में पेड़ गिरने की दलील दे रहा है। रमाशंकर यादव पुत्र स्व. तिलक यादव ने बताया कि वे पांच जून को आवश्यक कार्य से लखनऊ गए थे। इसी दौरान पड़ोसियों ने बिना अनुमति उनकी आराजी संख्या 16 में लगे सागौन के 10 पेड़ काट दिए। इस भूमि को लेकर माननीय राजस्व परिषद, लखनऊ में निगरानी संख्या 2892/2025 श्री कृष्ण बनाम रमाशंकर विचाराधीन है। इस मामले में न्यायालय ने पिछले वर्ष 23 जुलाई को दोनों पक्षों को मौके पर यथास्थिति बनाए रखने का अंतरिम स्थगन आदेश पारित किया है। वन दरोगा शैले...