अंबेडकर नगर, जून 8 -- अम्बेडकरनगर। आलापुर थाना क्षेत्र के आमादरवेशपुर निवासी राम दरस ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने की मांग की है। पत्र में कहा है कि दबंग विपक्षीगण पुलिस व राजस्व कर्मचारियों को मिला कर प्रार्थी के खतौनी पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। गत थाना दिवस पर बिना किसी जांच पड़ताल के बेदखल कर विपक्षीगण को कब्जा दिलाया गया। जबकि उक्त भूखंड के संबंध में उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश पारित किया गया है। थाना दिवस पर प्रार्थी के अभिलेखों को देखा नहीं गया और जबरन विपक्षीण का अवैध कब्जा कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- भूमि मापी को लेकर न्यायालय आदेशों की अनदेखी का लगाया आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...