मोतिहारी, जुलाई 1 -- रक्सौल। अनुमण्डल सभागार में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अनुश्रवण सह सतर्कता समिति की बैठक मंगलवार को की गयी। अध्यक्षता अनुमण्डल पदाधिकारी मनीष कुमार ने की। एसडीएम कुमार ने उपस्थित अनुमण्डल के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत दर्ज मामलों की लंबित चार्जशीट को शीघ्र तैयार कर न्यायालय में समर्पित करें, इससे पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता सहन नहीं होगा। बैठक में डीएसपी मनीष आनंद,रक्सौल बीडीओ जयप्रकाश, सीओ शेखर राज, रामगढ़वा बीडीओ राकेश कुमार, आदापुर एवं छौड़ादानों के बीडीओ एवं सीओ, रक्सौल थानाध्यक्ष रमेश महतो,हरैया थानाध्यक्ष किसन पासवान, रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजीव साह, दरपा, आ...