कोर्ट के बाहर से एक बाइक की हुई चोरी, प्राथमिकी दर्ज
दुमका, मई 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका कोर्ट के बाहर से एक बाइक चोरी हो गई। चोरी की यह घटना शनिवार को हुई। इस संबंध में सरैयाहाट के चंदुबथान गांव निवासी रुदानंद राउत के बयान पर नगर थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। रुदानंद राउत कोर्ट के काम से दुमका आए थे। उन्होंने बाइक को कोर्ट के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। वापस लौटा तो देखा कि बाइक जिस जगह पर खड़ी की थी,उक्त जगह पर बाइक नहीं है। उन्होंने अपने स्तर से आसपास बाइक की तलाश भी की,पर कुछ पता नहीं चला। अंत में नगर थाना पहुंचकर बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई। यह भी पढ़ें- तीन अलग-अलग बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज यह भी पढ़ें- किशनगंज : सदर थाना क्षेत्र से तीन अलग अलग बाइक चोरी को ले थाने में दर्ज करवाई गई प्राथमिकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.