लातेहार, अप्रैल 16 -- लातेहार, प्रतिनिधि। न्यायालय के निर्देश पर एक प्रेमी युगल का विवाह गुरुवार को पुलिस सुरक्षा के बीच श्री देवी मंडप अम्बाकोठी में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया। जानकारी के अनुसार तुपीटोला महुआमिलन निवासी रामपाल गंझू पिता विशेश्वर गंझू और ग्राम भूषाड़ कामता निवासी सीमा कुमारी पिता बीरबल लोहरा के बीच पिछले करीब 9 वर्षों से प्रेम संबंध था। इस दौरान दोनों के संबंध से 2024 एक पुत्र का जन्म भी हुआ। लंबे समय से चल रहे इस रिश्ते को वैवाहिक रूप देने के लिए जब युवती द्वारा दबाव बनाया गया, तो लड़के पक्ष के परिजनों ने विवाह से इनकार कर दिया। इसके बाद सीमा कुमारी ने 10 मार्च 2026 को न्यायालय में मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने त्वरित सुनवाई करते हुए युगल के विवाह का निर्देश जारी किया। न्याया...