बाराबंकी, मई 12 -- निन्दूरा, संवाददाता। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र में बंजारा झड़ी की जमीन पर बनी चार पक्की दुकानों को न्यायालय के आदेश पर तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलवा कर ढहवा दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि अवैध कब्जे लगातार हटाए जा रहे हैं। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के अमरसण्डा गांव निवासी समीउल्लाह पुत्र हसीबुल्लाह द्वारा बंजारा झाड़ी की जमीन पर चार पक्की दुकानें बनाकर अवैध कब्जा कर लिया था। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को नायब तहसीलदार अनु सिंह, राजस्व निरीक्षक कैलाश बहादुर, लेखपाल सर्वेश कुमार यादव, प्रिंस शर्मा, क्षितिज तिवारी व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर चार पक्की दुकानों पर बुलडोजर चलवा दिया। प्रशासन ने हिदायत दी कि दोबारा अगर कब्जा किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...