वाराणसी, अप्रैल 2 -- चिरईगांव (वाराणसी), संवाद। पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव पर अटकलों के बीच कहा कि मामला हाईकोर्ट में है। उसके निर्देशानुसार चुनाव कराए जाएं। शिवपुर विस क्षेत्र के सीवों, सुल्तानपुर एवं छाही गांव में बुधवार को सुभासपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद वह मीडिया से बात कर रहे थे। राजभर ने कहा कि डिजिटल और ई-गवर्नेंस के जरिए ग्राम पंचायत सचिवालयों में ब्लॉक और तहसील स्तर के कई काम किए जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों की भागदौड़ कम हुई है। कुछ स्थानों पर नेटवर्क समस्या से परेशानी जरूर है जिसे दूर किया जाएगा। युवाओं का पलायन रोकने के लिए उन्हें गांवों में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार इसके लिए ठोस रणनीति बनाएगी। सुभासपा महासचिव अरविंद राजभर को शिवपुर सीट से दोबारा उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि...