नई दिल्ली, अगस्त 5 -- आज के समय में सड़क पर गाड़ी चलाना केवल ट्रैफिक नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं रह गया है। सड़क पर कब किसके साथ हादसा हो जाए या कौन झूठे आरोप लगाकर आपको पुलिस या कोर्ट के चक्कर में फंसा दे, कुछ कहा नहीं जा सकता। गलती किसी और की होती है और खामियाजा सीधे-सादे ड्राइवरों को भुगतना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक छोटा सा गैजेट आपको लाखों रुपये के नुकसान, फर्जी चालान और जेल जाने से बचा सकता है? हम बात कर रहे हैं कार डैशकैम (Car Dashcam) की। आइए जानते हैं कि यह छोटा सा डिवाइस आपकी कार में होना क्यों बेहद जरूरी है।1. सड़क हादसे में बेगुनाही का सबसे बड़ा सबूत अक्सर दुर्घटना होने पर लोग बिना सच जाने बड़ी गाड़ी वाले की ही गलती मान लेते हैं। ऐसे में अगर आपकी कार में डैशकैम लगा है, तो उसकी HD वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस और क...