कोर्ट के आदेश से युवती के युवक के साथ जाने पर भड़के परिजन, कचहरी में हंगामा
इटावा औरैया, जून 15 -- इटावा। कचहरी परिसर में सोमवार को कोर्ट के आदेश के बाद युवती को युवक के साथ भेजे जाने पर नाराज परिजनों ने हंगामा कर दिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि युवक के साथ हाथापाई की नौबत आ गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने युवती के तीन परिजनों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक 11 मई को चौबिया थाना क्षेत्र की एक युवती को अपने साथ ले गया था। बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। युवती के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी, जिसके बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को युवक और युवती थाने पहुंचे। वहां से पुलिस युवती के बयान दर्ज कराने के लिए उसे कोर्ट लेकर गई। तभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.