बोकारो, अप्रैल 1 -- बोकारो, प्रतिनिधि। अलग-अलग शिकायत परिवाद के आधार पर कोर्ट के आदेश से चिरा चास पुलिस ने मंगलवार को मारपीट छिनतई व प्राणघातक हमले का परस्पर विरोधी प्राथमिकी दर्ज किया है। अलकुशा निवासी शिवपूजन शर्मा के शिकायतवाद पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मुकेश झा, प्रवीण पाठक, अशोक ओझा, मधुसूदन ओझा, पांडव ओझा, प्रेम ओझा, मनोज ओझा को आरोपी बनाया गया है। परिवादी के अनुसार पांच मार्च 2025 की सुबह वो जमगोरिया स्थित अपने चाचा भतीजा नामक होटल में मौजूद थे। इस बीच सभी आरोपी एकमत होकर हरवे हथियार से लैस होकर अनाधिकृत रूप से होटल में घुस आए। कहा कि 25 हजार रुपए प्रति माह रंगदारी देने को कहा गया था, रंगदारी क्यों नहीं दिया। होटल चलना है तो हर माह रंगदारी देना होगा। उन्होंने खुद को प्रिंस खान का आदमी बताते हुए होटल में तोड़फोड़ कर मारपीट करने लगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.