गढ़वा, सितम्बर 23 -- कांडी, प्रतिनिधि। सिविल कोर्ट के आदेश पर सोमवार को प्रखंड के सरकोनी गांव निवासी महेश्वर महतो को दंडाधिकारी राकेश सहाय व पुलिस की उपस्थिति में जमीन पर दखल कब्जा दिलाया गया। मामले में पिछले 25 जुलाई को महेश्वर के पक्ष में फैसला आया था। उसके बाद कोर्ट प्रतिनिधि सिविल कोर्ट नाजिर दीपक कुमार सिन्हा, रविंद्र सिंह, महेंद्र राम, अवध किशोर, श्याम बिहारी राम, इम्तेयाज आलम, भारत भूषण व दंडाधिकारी सह सीओ राकेश सहाय व थाना प्रभारी असफाक आलम व स्थानीय पुलिस की उपस्थिति में उक्त प्लॉट पर बने दो निर्माण एक कच्चा घर व एक पक्का घर को जेसीबी लगाकर ध्वस्त किया गया। उक्त जमीन को लेकर विवाद बिहार के रोहतास जिला के तिउरा निवासी महेश्वर महतो व सरकोनी गांव के अमस्था टोला निवासी रघुवीर प्रजापति के बीच दशकों से चल रहा था। उक्त प्लॉट पर एक प्रधान...