कुशीनगर, फरवरी 12 -- पडरौना, निज संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के जंगल बेलवा के टोला चौरिया निवासी सुरेंद्र यादव ने अपनी पुश्तैनी जमीन हड़पने की साजिश का आरोप लगाते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में वाद दाखिल किया है। आरोप है कि जिस जमीन पर उनका वर्षों से कब्जा और राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज है, उसे धोखाधड़ी और कूटरचना के जरिए हड़पने का प्रयास किया गया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। वादी सुरेंद्र यादव ने न्यायालय में बताया है कि विपक्षियों ने कुछ लोगों के साथ मिलकर फर्जी बैनामा तैयार कराया और भूमि को अपने नाम कराने की साजिश रची। आरोप है कि इस प्रक्रिया में जालसाजी कर दस्तावेज तैयार किए गए और गवाह भी ऐसे बनाए गए, जिन्हें वास्तविक स्थिति की जानकारी होने के बावजूद प्रस्तुत किया गया। वादी...