बस्ती, मार्च 10 -- बस्ती। गौर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गौर थानाक्षेत्र के बलुआ लाला निवासी सावित्री देवी का आरोप है कि जमीन पर नींव भरने से रोकने की बात को लेकर विपक्षियों ने घर में घुसकर मारपीट की और धमकाया। उनके कान की झाला झपट लिया और तोड़फोड़ की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपित संदीप उर्फ सोनू, अखिलेश, गुड्डी, अमित, रजनीश, निरहू, राजाराम, रोहित, लक्ष्मी, फूलमती, संगीता, कामना, विशाल और जगलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.