कोर्ट के आदेश पर 14 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर, जून 5 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में न्यायालय स्पेशल जज के आदेश पर महुली पुलिस ने भीटी हरदो निवासी एवं हाल मुकाम नीबा होरिल निवासी व्यक्ति की तहरीर पर चौदह नामजद और छह-सात अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले, जातिसूचक अपमान, मारपीट तथा महिला की अस्मिता से छेड़छाड़ के मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
जानलेवा हमले का आरोप वादी रवि प्रताप पुत्र स्व. अवधेश कुमार निवासी भीटी हरदो एवं हाल मुकाम पता नीबा होरिल ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र में बताया है कि 17 मार्च 26 की रात करीब 8:30 बजे वह अपनी पत्नी मनभावती के साथ बाइक से ससुराल नीबा होरिल आ रहा था। आरोप है कि ओनिया बाग मिडिल स्कूल के पश्चिम स्थित आरआरसी सेंटर के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.