कोर्ट के आदेश पर 11 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
उन्नाव, जून 15 -- शुक्लागंज, संवाददाता। गंगाघाट क्षेत्र निवासी एक युवक की ओर से न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करते हुए गंगाघाट पुलिस ने सेंट एलसियस हाई स्कूल, कानपुर कैंट से जुड़े 11 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।युवक का आरोप है कि उनके पुत्र से जुड़े धर्मांतरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में वर्ष 2023 में कानपुर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा गठित जांच समिति ने तथ्यों के विपरीत रिपोर्ट तैयार कर उन्हें और उनके परिवार को प्रभावित करने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि समिति के सदस्यों ने आपराधिक साजिश रचते हुए कानूनी कार्रवाई में बाधा पहुंचाई। प्रार्थना पत्र में लरेंस फर्नांडिस, वाल्टर डिसिल्वा, विक्रमजीत तिवारी, रोशनी सी.जे., सोना खान, ऑलिव रोज क्लेब, रोहित क्लेब, कल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.