उन्नाव, जून 11 -- चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के पवई गांव के रहने वाले लालजी शर्मा पुत्र स्व. लक्ष्मी नारायण ने आरोप लगाया कि 13 मार्च की सुबह गांव निवासी धीरु मिश्रा, रामू मिश्रा, श्यामू मिश्रा, पुत्तन मिश्रा, राजा मिश्रा, अभय मिश्रा, आदर्श मिश्रा, आकाश मिश्रा, गोलू तिवारी, आशीष उर्फ लकी ट्रैक्टर ट्राली पर ईंट पत्थर रखकर और असलहों से लैस होकर घर के पास की भूमि पर कब्जा करने पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। दहशत फैलाने के लिए पांच राउंड फायरिंग करते गांव से भगा देने का ऐलान किया। जब वह थाने पहुंचा तो पुलिस ने दूसरे दिन सुबह आने के लिए कहा और फिर से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस को शिकायती पत्र दिया। लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई। उसके बाद उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई, फिर भी सुनवाई नहीं हुई। न्याय नहीं मिला...