लखनऊ, मार्च 19 -- रहीमाबाद के महिमाखेड़ा गांव में संदिग्ध हालत में पेड़ से लटके मिले ट्रैक्टर चालक अशोक कुमार (25) की मौत के मामले में रहीमाबाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पिता ने अपनी तहरीर में बेटे की प्रेमिका, उसके पिता व भाई पर आरोप लगाया है। 3 सितंबर 2025 को रहीमाबाद के महिमाखेड़ा गांव के निकट हरदोई के ढीकुन्नी गांव निवासी ट्रैक्टर चालक अशोक कुमार का शव पेड़ पर लटका मिला था। पिता प्रभु बेटे ने हत्या की आशंका जतायी थी। बताया था कि बेटा अशोक नोएडा में ट्रैक्टर चालक था। 1 सितंबर को अशोक नोएडा से घर वापस लौटा था। 2 सितंबर रहीमाबाद के महिमा खेड़ा मजरा मुड़ियारा जाने की बात कहकर घर निकला था। प्रेमिका संतोषी ने अशोक को ढोल बजा गांव में मेला देखने के लिए बुलाया था। देर रात संतोषी अशोक को अपने घर ले गई। पहले से घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.