कुशीनगर, मई 11 -- कुशीनगर। पटहेरवा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर फाजिलनगर कस्बा निवासी एक स्वर्ण व्यवसाई पर विश्वासघात समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।चौराखास थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार निवासी अवधेश उपाध्याय ने न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया था कि जनवरी 2022 में बेटा अंकुर को नौकरी के लिए विदेश भेजना था। रूपये की कमी होने पर एक रिश्तेदार से बात किया, तो उन्होंने बताया कि फाजिलनगर के बाबू बाजार में जीतेन्द्र वर्मा जो न्यू जीतेंद्र ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते है। वह मेरा परिचित है और जेवर रखकर ब्याज पर पैसा देता है। रिश्तेदार के साथ वहां गया तो बातचीत होने के बाद करीब 44 ग्राम सोने जेवर रखकर एक लाख रुपये ब्याज पर लिया। यह भी पढ़ें- कोल्ड स्टोरेज मालिक ने की 32 लाख की धोखाधड़ी बाद में रूपये कम होने पर रिश्तेदार के स...