शाहजहांपुर, मई 8 -- पुवायां। सरकारी हैंडपंप पर स्नान को लेकर हुए विवाद में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर जपती निवासी संजय ने बताया कि 2 जनवरी को मां के निधन के बाद परिवार के लोग परंपरागत दस दिवसीय स्नान के लिए मंदिर परिसर स्थित सरकारी हैंडपंप पर गए थे। आरोप है कि गांव के अचल, प्रद्युम्न, प्रदीप, अजय और विजय ने गाली-गलौज करते हुए स्नान करने से रोक दिया। पीड़ित के अनुसार अगले दिन संघूरी और बिनु हैंडपंप का हत्था खोलकर ले गईं। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने मारपीट कर सोने की चेन छीन ली और जान से मारने की धमकी दी। संजय ने बताया कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की, जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...