हरदोई, जुलाई 13 -- सांडी। दरवाजे के सामने दीवार खड़ी करने की शिकायत से नाराज होकर घर में घुसकर दलित परिवार पर हमला करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने करीब सात माह बाद दो आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गांव हसौलिया निवासी शक्तिमान ने दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि गांव के श्यामू और मोहित ने उसके घर के सामने दीवार खड़ी कर दी थी। इसकी शिकायत उसके पिता बलवीर ने थाने में की थी। आरोप है कि इसी रंजिश में 5 जनवरी को दोनों आरोपी उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई। बचाने पहुंची पत्नी किरन और पिता बलवीर के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय की शरण ...