बिजनौर, मई 11 -- नगीना। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ससुराल वालों के उत्पीड़न से त्रस्त एक युवक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीजेएम नगीना के न्यायालय में दिए गए शिकायती पत्र में मोहल्ला जोशियान (विश्नोई सराय) निवासी रोहन जोशी पुत्र प्रदीप जोशी ने कहा कि उसका विवाह चार वर्ष पूर्व उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के मोहल्ला गुजरातियांन (जोशियान) निवासी डोली के साथ हुआ था। नवंबर में पत्नी उसकी मां के पुश्तैनी गहने लेकर मायके चली गई थी और फिर वापस आने से मना कर दिया। बिरादरी में शिकायत करने से नाराज होकर 4 अप्रैल को ससुर विजय जोशी, साले संदीप व राहुल तथा उनका जीजा अवधेश जोशी घर आए और तलाक देने की बात कहकर एक स्टांप पर हस्ताक्षर करने का दबाव डाला। मना करने पर चारों ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए लात घूंसों व डंडों से मारपीट की तथा संदीप ज...