धनबाद, अक्टूबर 7 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर धनसार थाना में मंगलवार को मृतक के पति सहित ससुराल के आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में पति रंजन कुमार के अलावा ससुर विनय चौरसिया, देवर कुंदन कुमार चौरसिया, ननदोई संदीप चौरसिया, मोनू चौरसिया, सास सरिता देवी, ननद* रीना देवी और चांदनी देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मृतक वर्षा कुमारी के चाचा महेश प्रसाद ने कोर्ट के समक्ष परिवाद पत्र दायर कर ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और इलाज में लापरवाही बरत कर जान लेने का गंभीर आरोप लगाया। मनईटांड़ निवासी वर्षा कुमारी का विवाह 30 अप्रैल 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से धनसार थाना क्षेत्र के रंजन कुमार के साथ हुआ था। आरोप है कि दो लाख रुपए द...