कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र में 11 जनवरी की शाम पांच बजे आमने-सामने से बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार कंधईलाल प्रजापति की मौत हो गई थी, जबकि दूसरी बाइक के चालक रहमत उल्ला निवासी आंबेडकर नगर, मऊ, चित्रकूट गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रहमत उल्ला को प्रयागराज के एसआरएन रेफर कर दिया गया था। 15 जनवरी की रात इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 16 को पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद रहमत उल्ला के बेटे हसनैन ने मामले की पीएम रिपोर्ट के साथ पुलिस को तहरीर दी, लेकिन एफआईआर नहीं दर्ज हुई। जबकि कंधई लाल के परिजनों की ओर से रहमत उल्ला के खिलाफ केस दर्ज हो चुका था। इस पर हसनैन ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर कौशाम्बी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...