गाज़ियाबाद, जून 22 -- लोनी, आयुष गंगवार। लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र में साढ़े पांच माह पहले सड़क हादसे में हुई महिला की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर रविवार को मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली के करावलनगर निवासी अनुज कुमार ने बताया कि सात जनवरी की सुबह मां कुसुम भारती बलराम नगर से पैदल इंद्रापुरी कॉलोनी जा रही थीं। कच्चे रोड पर तेज रफ्तार आए ऑटो गलत दिशा से आया और मां को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कुसुम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि तभी से वह बार-बार थाने व पुलिस कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर मौत के मामले में मुकदमा दर्ज उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस कारण उन...