रुडकी, अप्रैल 21 -- झबरेड़ा। एक किसान की ट्यूबवेल से मोटर चोरी होने के मामले में पुलिस की ओर से केस दर्ज न करने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। झबरेड़ा क्षेत्र के ग्राम शेरपुर खेलमऊ निवासी किसान रघुदेव के खेत पर 18 जून 2025 की रात चोरों ने ट्यूबवेल से विद्युत मोटर चोरी कर ली थी। पीड़ित रघुदेव का कहना है कि उन्होंने घटना के संबंध में 19 जून 2025 को तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली थी। अब कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मोटर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.