बदायूं, अप्रैल 12 -- न्यायालय के आदेश पर मारपीट और धमकी के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रास्ता और नाली विवाद को लेकर हुए इस मामले में थाने से कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने अदालत की शरण ली, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव दियूरिया के रहने वानले यशपाल ने जेएम प्रथम न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पड़ोसी हरपाल, रंजीत, गुड्डू, रामरहीस और हर्वेन्द्र से नाली और रास्ते के निकास को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि करीब दो महीने पहले रंजीत ने रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। विरोध करने पर सभी आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर पर चढ़ आए और गालीगलौज करने लगे। डर के चलते यशपाल घर के अंदर चला गया, लेकिन आरोपियों ने घर में घुसकर उसके ...