कोर्ट के आदेश पर मारपीट-लूट के आरोप में तीन पर केस
मिर्जापुर, मई 19 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के रूपौधा गांव घर में घुसकर हमला करने तथा चेन छीनने के आरोप मामले में पुलिस ने सोमवार तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। रूपौधा गांव निवासी निशाबुद्दीन का आरोप हैकि 31 अक्तूबर 2025 की रात नौ बजे गांव में कुछ लोग बैठे हुए थे। उसी दौरान उनका सात वर्षीय पुत्र वहां पहुंचा, जिसे फटकार लगाते हुए वापस बुला लिया। इसी बात को लेकर गांव के सहाबुद्दीन, नाजमा बेगम और रुबीना नाराज हो गए। विरोध करने पर सहाबुद्दीन ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। बचाव में पहुंचे परिवार के सदस्यों पर भी हमला कर दिया। सहाबुद्दीन उनकी पत्नी के गले से चेन भी छीन लिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.