भदोही, फरवरी 21 -- भदोही, संवाददाता। न्यायालय अपर सिविल जज जूडि. तृतीय के आदेश पर चौरी पुलिस ने मारपीट के मामले में महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा कायम किया। चौरी थाना क्षेत्र के टिकैतपुर गांव निवासी बृजेश सिंह ने कोर्ट से गुहार लगाई थी। एक दिसंबर 2025 की शाम को घर में घुसकर पड़ोसियों पर मारपीट, गाली-गलौच आदि का आरोप लगाया था। मामले में न्यायालय ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक चौरी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के पर राम सागर सिंह, मनीश सिंह एवं श्वेता सिंह के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 151 (2), 352, 333, 324 (2) और 74 के तहत मुकदमा कायम करके प्रकरण की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.