कोर्ट के आदेश पर मारपीट के मामले में सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जून 2 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चकदोस्त गांव में नौ माह पहले हुई मारपीट और चेन छीनने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी राकेश कुमार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 31 अगस्त 2025 को पड़ोसी उनकी बाउंड्रीवाल तोड़ रहे थे। विरोध करने पर उनके पिता पुदुन को लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उनका हाथ टूट गया। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उनकी भाभी निर्मला के साथ भी मारपीट की गई और उनकी चेन छीन ली गई। राकेश कुमार का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत कर मेडिकल कराने की मांग की। जिलाधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.