बस्ती, जून 8 -- बस्ती। कोर्ट के आदेश पर रुधौली पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के दसिया निवासी मनोज कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 21 मार्च को वह अपनी दुकान का सामान लेने के लिए दसिया-महनुआ मार्ग पर स्थित नंदकुमार चौधरी की दुकान पर गया था। आरोप है कि तभी आरोपी वहां शराब के नशे में आए। बोले कि अबकी बार प्रधानी में वोट उसी को देना, जिसे वे लोग कहें। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर लोहे की राड आदि से मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। दूसरे दिन फिर दुकान आए और बोले की स्पेशल चाय बनाकर पिलाओ। यह भी पढ़ें- बर्थडे पार्टी में आए युवक को मारपीट कर धमकाया दूध नहीं होने की बात कहने पर अपशब्द कहते हुए घर के अंदर घुसकर मारापीटा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी विपेन्द्र चौधरी, गोकेन्द्र याद...