कानपुर, फरवरी 11 -- कानपुर। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मुकदमे में समझौता न करने पर दबंगों के खिलाफ दुकान में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट कराई गई है। लाटूश रोड निवासी प्रशांत सोनकर की तहरीर के मुताबिक हर्ष नगर संत लाल का हाता के पास उनकी दुकान है। दुकान में काम करने वाले बाबूपुरवा निवासी अमन सोनकर, पड़ोसी दुकानदार सौरभ, शुभम सोनकर व मिलन के खिलाफ मुकदमा कराया था। उस मुकदमे में समझौता न करने पर पिछले साल नवंबर में सौरभ व शुभम ने दुकान में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की। आरोप है कि थाने में स़ुनवाई न होने पर कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.