काशीपुर, नवम्बर 29 -- काशीपुर। कोर्ट के आदेश पर कुंडा थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम चिंतपुरी, गढ़ीनेगी निवासी गुरजीत सिंह ने न्यायिक मजिस्ट्रेट जसपुर की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 13 अक्तूबर की सुबह स्कूल से लौटते समय प्रगट सिंह उर्फ लक्की, अवतार सिंह, गुरप्रीत सिंह और ऊषा ने एक राय होकर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि प्रगट सिंह ने उसके सिर पर लाठी से वार किया, जबकि अन्य ने बाल पकड़कर गिराया और लात-घूंसों से पीटा। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.