कोर्ट के आदेश पर महिला की पिटाई का मुकदमा
कौशाम्बी, जून 17 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के अड़हरा गांव की देवरती पत्नी रमेश चंद्र ने बताया कि 15 अप्रैल की सुबह वह खेतों की ओर जा रही थी। रास्ते में मोहल्ले का ही रहने वाला कमलेश पुत्र श्याम लाल मिल गया और पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने डंडे के साथ कुल्हाड़ी से भी हमला किया। इससे पीड़िता का दायां हाथ टूट गया था। शरीर के अन्य अंगों में भी चोट लगी थी।मामले की शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मंगलवार को अदालत के आदेश पर गैर इरादतन हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर तीन माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.