हमीरपुर, दिसम्बर 3 -- बिवांर, संवाददाता। बिवांर थानाक्षेत्र के बांधुर बुजुर्ग गांव में पड़ोसियों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट करते हुए छेड़खानी की थी। थाना पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने पर पीड़िता ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बांधुर बुजुर्ग गांव की महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के दीपक प्रजापति, टीकाराम, अंकुश, बिहारी, गुड़िया, बद्दू, सुम्मी, मीरा व प्रीति ने एक राय होकर रंजिश के चलते मारपीट करते हुए छेड़खानी की। महिला के थाना में तहरीर दिए जाने पर रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी। जिसके बाद उसने अदालत की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गांव के नौ आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 352, 351(2),74,151(2),296 पर थाना में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.