रुडकी, जून 11 -- लक्सर। भुरनी खतीरपुर गांव में तहसील और चकबंदी विभाग की टीम ने बंजर जमीन की पैमाइश की। टीम ने मौके पर जमीन की स्थिति का जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार की। ग्रामीण धीर सिंह ने बताया कि सड़क किनारे बंजर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत तहसील प्रशासन से की गई थी। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने पैमाइश की एसडीएम अनिल शुक्ला ने बताया कि संयुक्त टीम ने पैमाइश कर ली है। रिपोर्ट के आधार पर बंजर भूमि पर कब्जा पाए जाने पर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर बंजर जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जे हटाने की तैयारी इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाने पर प्रशासन कार्रवाई कर जमीन को कब्जा मुक्त कराएगा। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में CM धामी का बड़ा बुलडोजर ऐक्शन, कब्जामुक्त करवाई गई...