महोबा, मार्च 11 -- कुलपहाड़, संवाददाता। रंगदारी की मांग करने और रकम न मिलने पर जानमाल की धमकी देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दंपति सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। राजावार्ड निवासी रामलाल नामदेव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 नवंबर 2025 को वह महोबा के परमानंद तिराहा में बस के इंतजार में बैठा था। साथ में इकलाख अहमद और नंदलाल गुरुदेव निवासी किशोरगंज थे। तभी विमलेश कुमार नामदेव निवासी गुरसराय झांसी अपनी पत्नी सुभद्रा, बेटा कृष्ण कुमार, राजकुमार उर्फ रवि और बेटी दीपिका के साथ आया और गाली गलौच कर दस लाख रुपये की मांग करने लगे। दबंगों ने तमंचा लगाकर दस लाख रुपये की मांग की और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में शोर शराबा सुनकर मौके पर भीड़ जुटने से दबंग जानमाल की धमकी देते हुए भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.