कोर्ट के आदेश पर पति सहित छह लोगों पर रिपोर्ट
उरई, जुलाई 11 -- कोंच। महिला के साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि कुछ समय पूर्व उसके पति ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों ने झांसी स्थित एक मकान में उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता का कहना है कि उसने मामले की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अंसार, निसार, इसरार, साहिल, निसार और आदिल के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.