पीलीभीत, जुलाई 14 -- थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम चिड़ियादाह निवासी अंजली कुमारी ने कोर्ट के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि उसका विवाह 23 नवंबर 2023 को शाहजहांपुर जनपद के थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला दलेलगंज निवासी चन्दन कश्यप से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद पति चन्दन कश्यप, सास अनिता, जेठ टिंकू, जेठानी प्रीति, देवर आकाश तथा ननद छाया ने दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर मारपीट करते थे। 16 अप्रैल 2026 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। 20 जून 2026 को सभी आरोपी उसके मायके पहुंचे और खर्चे के मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाते हुए परिजनों से मारपीट की। उसके आठ माह के पुत्र श्याम कश्यप को जबरन ले जाने का प्रयास भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...