कोर्ट के आदेश पर पंचानपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत 10 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज
गया, मई 7 -- गया जी शहर स्थित एससी-एसटी थाने में पंचानपुर थाने में पदस्थापित तत्कालीन थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार सहित 10 पुलिस कर्मियों और 20-30 अज्ञात पुलिसबलों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर पंचानपुर थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव की 63 वर्षीय पार्वती देवी के बयान के आधार पर की गई है। प्राथमिकी के अनुसार, घटना 17 अक्तूबर 2024 की है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पंचानपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और उनके बेटे रामप्रवेश पासवान की गिरफ्तारी की बात कहने लगे। परिवार द्वारा यह बताने के बावजूद कि रामप्रवेश घर पर नहीं हैं, पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर मारपीट की और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा मामल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.