मऊ, जून 2 -- मधुबन। थाना क्षेत्र के परसूपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। परसूपुर गांव निवासी आरती प्रजापति, जो वर्तमान में जसोला (दक्षिण दिल्ली) में रहती हैं, ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर गांव के 9 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने तथा अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...