देवरिया, मई 31 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सोनवरसा गांव में 25 अप्रैल को हुए विवाद के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नौ नामजद समेत 10 के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी पीड़िता कुमकुम पुत्री जनार्दन ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ पेड़ की पट्टी जलाने को लेकर विवाद हो गया था।पीड़िता का आरोप है कि घटना के संबंध में पुलिस से शिकायत किए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में वाद दाखिल कर दिया। जहां न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामले में गांव के रंगलाल, कीर्तन, कृपा, चंदन, सत्यम, शिवम, विनीत तथा प्रभावती समेत 10 के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...