फिरोजाबाद, मार्च 8 -- दुकान के विवाद में एसडीएम कोर्ट के आदेश पर रविवार को पुलिस ने एटा रोड स्थित आभूषण की दुकान को कुर्क कर लिया। इस दौरान पुलिस ने ताला लगाकर दुकान में सील लगा दी। एटा तिराहा स्थित एक दुकान को लेकर किराएदार, दुकान स्वामी में काफी समय से विवाद चला आ रहा है। दुकान स्वामी ने जब किराएदार से अपनी दुकान खाली करने के लिए कहा तो किराएदार ने दुकान खाली करने से इंकार कर दिया। इसको लेकर दुकान स्वामी ने एसडीएम कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई। साक्ष्य के आधार पर एसडीएम कोर्ट ने दुकान को कुर्क करने के आदेश दिए। पुलिस ने एसडीएम कोर्ट के आदेश पर कार्यवाही करते हुए दुकान को सील कर दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि दुकान स्वामी, किराएदार में दुकान को लेकर विवाद था। जिसको लेकर दुकान स्वामी ने एसडीएम कोर्ट में गुहार लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.