कन्नौज, दिसम्बर 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के सौरिख रोड पर मोहल्ला भैनपुरा में दुकान मालिकान और किराएदार के बीच चले आ रहे विवाद का कोर्ट के आदेश पर उच्चाधिकारियों ने कब्जा दखल करा दिया। दुकान मालिकों को जहां कब्जा दिलाया गया। वहीं दुकान में रखे सामान को किराएदार के सुपुर्द कर विवाद का पटाक्षेप कर दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स और लोगों की भीड़ मौजूद रही। मोहल्ला भैनपुरा निवासी रेशमा देवी पत्नी शोभाराम व रीता पत्नी ब्रजकिशोर का किराएदार देवेंद्र कुमार शाक्य पुत्र हरिप्रसाद नंदनी साड़ी सेंटर के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में विचाराधीन था। पिछले दिनों अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व न्यायालय देवेंद्र सिंह ने इस मामले की सुनवाई करते हुए दुकान को खाली कराकर रेशमा देवी व रीता देवी के सुपुर्द करने के आदेश दिए ...