कन्नौज, मई 31 -- ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के औसेर गांव में जमीन पर कब्जा करने, निर्माण कार्य रुकवाने, मारपीट और फायरिंग करने के आरोपों में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के आदेश पर ठठिया पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- नींव की खोदाई करवा रहे युवक को पीटा, मुकदमाघटना का विवरण औसेर निवासी ओमकार ने जिला न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया कि उसने विजय कुमार से एक प्लॉट अपनी पत्नी के नाम खरीदा था। आरोप है कि 20 फरवरी की सुबह करीब आठ बजे वह निर्माण कार्य करा रहा था। इसी दौरान गांव की मीना, ब्रजेश कुमार, अर्चना उर्फ शिवानी, आर्यन तथा एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने का दबाव बनाने लगे। पीड़ित के मुताबिक विरोध क...